बोकारो

लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सहियाओ ने किया सीएससी का घेराव

विधायक प्रतिनिधि के पहल पर माने सहिया, घेराव किया खत्म

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो । कसमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का घेराव सहियाओ ने बुधवार को किया। सहियाओं का मानदेय का भुगतान काफी लंबे अरसे से रुका हुआ था जिस कारण उनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई थी।घर का घर खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया था। जबकि पैसों का आवंटन हो चुका था। घेराव की जानकारी मिलने पर विधायक प्रतिनिधि शेरे आलम जी वार्ता करने पहुंचे। उन्होंने सहियाओं की मांग को वाजिब बताते हुए अविलंब भुगतान करने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नवाब को दिए एवं सिविल सर्जन बोकारो तथा माननीय मंत्री पेयजल स्वच्छता एवं मद निषेध सह गोमिया विधायक से अग्रेतर कार्रवाई हेतु आग्रह किया। मौके पर चंद्र रेखा मसीह पिंकी देवी संगीता देवी आरती देवी सुलोचना देवी शांता मिश्रा बहादुर महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button