ललितपुर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किया गया याद

सत्य, अहिंसा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है गांधीजी का जीवन : डा.दयाराम रजक

जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर हुआ आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। आज के समय में उनके विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज में भाईचारा, समानता और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करना होगा। वहीं जिला मनरेगा प्रभारी जसपाल सिंह ने कहा कि गांधी जी ने हमेशा गरीब, मजदूर और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज़ को प्राथमिकता दी। आज मनरेगा जैसे जनकल्याणकारी कानून उन्हीं के विचारों की देन हैं, जिन्हें कमजोर करने की कोशिशों का कांग्रेस पार्टी मजबूती से विरोध करती रहेगी। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने और उन्हें जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। संचालन नगर अध्यक्ष राम नरेश दुबे ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पंकज हुण्डैत, रफीक अली, वही दूसरी और सुपर मार्केट में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और पूर्व नपाध्यक्ष ने गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर विचार रखे। इस दौरान अजय तिवारी, संतोष शर्मा, अशोक स्वर्णकार, पवन संज्ञा पत्रकार, अजित भारती पत्रकार के अलावा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं
नझाई बाजार सब्जी मण्डी में भी मनायी गयी पुण्यतिथि
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि नजाई बाजार स्थिति सब्जी मण्डी में मु.इब्राहिम की अध्यक्षता तथा शकील मंसूरी के संचालन में हुई। इस दौरान मु.सब्बीर ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन साथी अहिंसा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने जीवन में विलासिता को दूर रखा और उन्होंने गरीब मजदूरों के साथ अपना जीवन बड़ी बहादुर के साथ देश को आजाद करने के लिए समर्पित किया। इस दौरान मोहम्मद सोयम, रफीक मंसूरी, सुदेश सोनी, शाहिद, हल्के सोनी, पवन जैन, वीर सिंह लोधी, नंदू कुशवाहा, शरद कुशवाहा, शाकिर खान, श्यामलाल, ओवैस खान आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button