बरेली
विश्व हिन्दू महासंघ ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर श्यामगंज स्थित श्री रविदास जी महाराज मंदिर में विश्व हिंदू महासंघ की ओर से पुष्प अर्पित कर नमन किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का आवाहन किया।
प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संजीव अवस्थी ने कहा कि महाराज जी हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं उन्होंने हमें सत्य और आचरण का सही मार्ग दिखाया है। इसलिए उनका मार्गदर्शन ही हम सबका मार्ग होना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ट भाजपा कार्यकर्ता मनोज थपलियाल, महानगर अध्यक्ष अनुसुचित मोर्चा योगेश बंटी, मंडल प्रभारी अजय पाल शर्मा, जिला प्रभारी मुनीश गुप्ता, जिला अध्यक्ष मोनू सिंह, महामंत्री दलवीर सिंह, मंत्री दिनेश मूरजानी, राजन कुमार, प्रमोद कुमार ,भूपेन्द्र कुमार ,अभिषेक श्रीवास्तव आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।



