झुंझुनू
कृषिका वेल्डिंग बाजार झुंझुनू एवं आवाम ग्रुप ने पुलिस चौकी बीड़ को बैरिकेट भेंट किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। कृषिका वेल्डिंग बाजार झुंझुनूं के संचालक एवं आवाम ग्रुप के सदस्य सीताराम बास बुडाना ने बताया कि रविवार को पुलिस चौकी बीड़ पर आवाम टीम ने चौकी प्रभारी एएसआई रघुवीर सिंह एवं उनकी टीम को लोहे से निर्मित एक बैरिकेट भेंट किया ताकि यहां पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने हेतु काम में ले सके। यह बैरिकेट पुलिस चौकी बीड़ के स्टाफ द्वारा चिड़ावा दिल्ली मार्ग पर नाकाबंदी करने में काम में लिया जाएगा। अजय वर्मा ने पोस्टर से ट्रैफिक रूल्स को ध्यान में रखने हेतु संदेश दिया। इस दौरान चौकी प्रभारी एएसआई रघुवीर सिंह,कांस्टेबल होशियार सिंह, सीताराम बास बुडाना,स्टेशन मास्टर संजीव बारूपाल,इंद्राज सिंह भूरिया,राजेश हरिपुरा,महेश जसरापुर,अजय वर्मा,मदनलाल गुडेसर,संदीप टंडन आदि उपस्थित रहे।


