बोकारो

स्वदेश के आधार पर ही भारत दुनिया में एक आर्थिक महाशक्ति बन सकती है आज इस उद्घोष का विश्व के साथ प्रधानमंत्री भी समर्थन कर रहे हैं : मनोज कुमार सिंह

10 दिवसीय इस्पातांचल स्वदेशी मेला " स्वदेशी संदेश" के साथ संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। स्वदेशी जागरण मंच स्वदेश के आधार पर ही भारत दुनिया में एक आर्थिक महाशक्ति बन सकती है। इसका उद्घोष कर रहा था और आज यह उद्घोष पूरे देश में अर्थशास्त्रियों से लेकर प्रधानमंत्री कर रहे हैं। उपरोक्त कहना है स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोज कुमार सिंह का। वे यहां के सेक्टर चार स्थित मजदूर मैदान मे स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित 10 दिवसीय इस्पातांचल स्वदेशी मेला के समापन समारोह में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मंच अपने स्थापना कल से ही देश की आर्थिक रोजगार और अपनी सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि के लिए सतत कार्य कर रहा है और बटो की दौड़ ने जब इस दुनिया कि विकसित देश और विकासशील देश के संसाधन संसाधनों पर कब्जा और उनके रोजगार को समाप्त कर रहे हैं इस दौरान मंच मेला के माध्यम से स्वदेशी आंदोलन का उद्घोष कर रहा है । इसके उपरांत स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख वंदे शंकर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में स्वदेशी आंदोलन को विस्तार रूप से साझा किया। अन्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक (उत्तर पूर्व क्षेत्र) अमरेंद्र कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि बोकारो इस्पात प्रबंधन द्वारा अपेक्षित सहयोग न मिल पाना एक कसक तो रहेगा और खलना स्वाभाविक है । कार्यक्रम की अध्यक्षता मेला संयोजक एवं उद्यमी स्वदेशी जागरण मंच के अनिल गोयल ने किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन मंच के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह प्रांत संपर्क प्रमुख अजय चौधरी दीपक ने किया। स्वागत मंच के प्रांत सह मेला प्रमुख अजय कुमार सिंह ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन मंच के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रांत मेल प्रमुख दिलीप वर्मा ने किया। इसके पूर्व सर्वप्रथम आगत अतिथियों ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पर्जन कर सभागार की ओर बढ़े। यहां भारत माता , बाबू गेनू, दांतोपंत बिरसा मुंडा आदि की तस्वीर के निकट दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। इसके उपरांत मेला के दौरान आयोजित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र सहित पुरस्कार वितरण किया गया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में मंच कि महिलाओं ने आम भूमिका निभाते हुए सफल बनाया ।जिसमें अनुजा सिंह, अनीता सिंह ,मनोरमा चौधरी ,पूनम सिन्हा ,राधा सिंह, पूनम सिंह, आशा सिन्हा, प्रतिमा कुमारी विनीत श्रीवास्तव शाहिद जिला संयोजक प्रमोद कुमार सिन्हा, कुमार संजय ,सुरेश प्रसाद सिन्हा, विवेकानंद झा, सुजीत श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश ,नवीन कुमार सिंह,ददन प्रसाद, मनीष श्रीवास्तव, दीपक कुमार, अनंत शेखर, संजय श्रीवास्तव, राकेश रंजन आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button