खैरथल

ग्राम उत्थान शिविर में ग्रामीणों को मिल रहा है लाम

बकरी पालक शांति को मिली निशुल्क बीमा पालिसी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल-तिजारा। ग्राम उत्थान शिविर अन्तर्गत गिरदावर सर्कल ततारपुर में आयोजित शिविर में राज्य सरकार की पशुपालक हितैषी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को प्रदान किया गया।
पंचायत समिति मुण्डावर की ग्राम पंचायत ततारपुर निवासी शांति पत्नी दयाराम ने शिविर में प्राप्त लाभों को साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2025-26 में प्रदेश के पशुपालकों के हित में 21 लाख पशुओं का निशुल्क बीमा किए जाने की घोषणा की गई थी। इस योजना के अंतर्गत उनकी 10 बकरियों का निशुल्क बीमा किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक बकरी की बीमित राशि ₹4000 निर्धारित है, इस प्रकार कुल ₹40,000 की एक वर्ष की निशुल्क पशु बीमा पॉलिसी उन्हें शिविर में माननीया सम्भागीय आयुक्त पूनम एवं जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला द्वारा प्रदान की गई।
लाभार्थी ने कहा कि पशुपालन विभाग द्वारा समय-समय पर टीकाकरण, उचित परामर्श एवं निशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे पशुपालकों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button