भरत पुर

कलसाड़ा,गोगेरा, बल्लमगढ़, भुसावर वाया सेंधली,रंणधीरगढ़, महुआ, जयपुर खाटू श्याम रोडवेज बस सेवा संचालित करवाने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर । कलसाड़ा, गोगेरा,बल्लमगढ़, भुसावर वाया सेंधली, रंणधीरगढ़, पलानहेड़ा, महुआ पहुंच मार्ग जयपुर खाटू श्याम रोडवेज बस सेवा संचालित ना होने से क्षेत्र के आम जन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।पूर्व सरपंच सतीश पांडे के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व गृह राज्य मंत्री से अलग-अलग भेंट कर ज्ञापन सौंप कर वैर भुसावर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण जन बस सेवा से महरूम हैं। पांडे ने पत्र में कहा है कि पहाड़ और मिट्टी के टीबों से आच्छादित ढके दुर्गम स्थान पर बसे कलसाड़ा, आजनहेड़ा , रामनगर, गोगेरा, मैनापुरा, खेडली ब्राह्मण, शहजादपुरा, सलेमपुर कला, मजाजपुर, निठार, तरगवा, बल्लभगढ़, घाटरी, कारवान, भुसावर वाया सेंधली,रंणधीरगढ़, पलानहेडा, महुआ पहुंच मार्ग जयपुर, खाटू श्याम जाने की रोडवेज बस सेवा नहीं चलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण तत्काल रोडवेज की बस सेवा संचालन करवाया जाना नितांत आवश्यक है। प्रतिनिधि मंडल में सतीश पांडे के अलावा सरपंच रविंद्र सिंह, रामेश्वर गुर्जर ,निहाल सिंह मास्टर, सूरजभान सिंह ,वीर बहादुर सिंह उर्फ बंटी, डॉक्टर प्रेमचंद शर्मा ,महेश सिंह, कैलाशी सिंह, भूपेंद्र भूल्लन शर्मा, गोविंद शर्मा, मुकेश शहजादपुरा, डॉक्टर नवीन चंद्र शर्मा, मंजू उदय सिंह सरपंच , भरती मीणा, प्रदीप निठार, राजाराम रमेश ढढोंरिया, शिवराम बिजली वाला, टमटम मीना ,उदल ठेकेदार, अमित जाटव, दिलीप सैनी, रमेश सैनी, दिलीप मीणा सरपंच, चिरमोली सैनी नगला सैधली ,चंद्रशेखर तिवारी एडवोकेट, घनश्याम तिवाडी करावली, गोवर्धन मेंबर, डॉक्टर बृजेंद्र शर्मा सहित विभिन्न तमाम संगठनों से जुडे कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button