धर्मबाराबंकी

श्री राम कथा के दूसरे दिन कथावाचक रंजीतानंद महराज ने भगवान एव माता पार्वती के संवाद की कथा सुनाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। ग्राम गोडवा गवारी स्थित आदि शक्ति दुर्गा मंदिर पर चल रही 5 दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथावाचक रंजीतानंद महराज ने भगवान एव माता पार्वती के संवाद की कथा सुनाते हुए भक्तो को भाव विभोर कर दिया कथा मे भजनों की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके।
कथावाचक रंजीतानंद महराज ने कहा कि नारद ने पार्वती के माता पिता से कहा कि आपकी कन्या का विवाह किसी बेघर, बेरुप आदमी से होगा। यह सुनकर पार्वती के माता पिता चिंतित हो गए और योग्य वर प्राप्त होने का उपाय पूछा। जिसपर नारद ने तपस्या का सुझाव दिया। पार्वती घोर तप से शिव को ही पति के रूप में मांग लेती हैं।
कथा वाचक रंजीतानंद ने कहा कि भगवान शिव जब पार्वती को अमर कथा सुना रहे थे, तब एक तोता हुंकारी भरता था. शिव ने त्रिशूल से उसका पीछा किया तो वह भागकर वेदव्यास के आश्रम में घुस गया और उनकी पत्नी के गर्भ में छिप गया, जहां वह 12 साल तक रहा. श्रीकृष्ण के आश्वासन के बाद वह गर्भ से बाहर निकला. जन्मते ही वह संसार से विरक्त होकर वन की ओर भागा, लेकिन श्रीव्यासजी के बार-बार कहने पर वह श्रीमद्भागवत कथा का ज्ञान अर्जित किया और राजा परीक्षित को भागवत सुनाई ।
इस मौक़े पर पुजारी रामपाल, संतोष सागर, देशराज, विश्वनाथ, अमनराज,  छोटेलाल, अजय मिश्रा, श्याम सुंदर, राजेश नरायण, मोनू रावत, कल्लू प्रसाद सहित तमाम महिला एव पुरुष भक्तगण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button