ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ,मालदा मंडल द्वारा बरहरवा रेलवे स्टेशन पर नाबालिग बालिका का रेस्क्यू
Under Operation Nanhe Farishte, RPF, Malda Division rescued a minor girl at Barharwa Railway Station.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं ए के कुल्लू,मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ,मालदा के पर्यवेक्षण में ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के अंतर्गत पूर्व रेलवे के मालदा मंडल की रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ पोस्ट बरहरवा द्वारा दिनांक 21दिसंबर 2025 को बरहरवा रेलवे स्टेशन से एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।ट्रेन संख्या 13430आनंद विहार टर्मिनल मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस में एक नाबालिग बालिका के अकेले यात्रा करने की सूचना प्राप्त होने पर,सतर्क आरपीएफ टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आवश्यक समन्वय किया गया।ट्रेन के बरहरवा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर,आरपीएफ टीम ने लगभग15वर्ष आयु की नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया,जो बिना टिकट अथवा वैध दस्तावेजों के इधर उधर घूमती हुई पाई गई।पूछताछ के दौरान यह ज्ञात हुआ कि उक्त बालिका ने भागलपुर रेलवे स्टेशन से यात्रा प्रारंभ की थी।सभीआवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत,नाबालिग बालिका को परामर्श एवं पुनर्वास हेतु बाल संरक्षण मंथन,साहिबगंज को सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया आरपीएफ मालदा मंडल की यह त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई रेलवे परिसर में नाबालिगों की सुरक्षा एवं यात्रियों की संरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को पुनःरेखांकित करती है।आरपीएफ यात्रियों से अपील करती है कि रेलवे परिसर में किसी भी संदिग्ध अथवा असहाय नाबालिग को देखकर तुरंत निकटतम आरपीएफ कर्मियों को सूचित करें।

