बोकारो

देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में माकपा ने सड़क पर किया प्रदर्शन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। 12 फरवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा आहूत देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गोमिया प्रखंड कमेटी के बैनर तले पार्टी कार्यालय, स्वांग के समीप गोमिया-फुसरो मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में उपस्थित माकपा के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर एवं प्रदीप कुमार विश्वास ने संयुक्त रूप से कहा कि आज पूरे देश में केंद्रीय ट्रेड यूनियन के संयुक्त आह्वान पर चार लेबर कोड को रद्द करने की मांग समेत निजीकरण, ठेका प्रथा एवं आउटसोर्स पर रोक लगाने की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल की घोषणा की गई है। इस हड़ताल में देश के कोयला, स्टील, बैंक, बीमा समेत सभी औद्योगिक एवं साधारण क्षेत्र के मजदूर शामिल है। उपरोक्त मांगों एवं हड़ताल के समर्थन में आज हमारी पार्टी की ओर से यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा एक तरफ भारत सरकार चार लेबर कोड लाकर मजदूरों के अधिकार को खत्म करने जा रही है ताकि देशी-विदेशी बड़े पुंजीपतियों का मुनाफा बढ़ सके। वहीं दूसरी तरफ देश के किसानों को बर्बाद करने के लिए कृषि क्षेत्र में लगातार नीतिगत हमले कर रही है। उन्होंने कहा कर लेबर कोड देश के मजदूर के खिलाफ न केवल बड़ा हमला है, बल्कि चार लेबर कोड आने से देश के मजदूर अपने ही देश में सरकार और बड़े पूंजीपतियों का गुलाम बन कर रह जाएगी। हमारी पार्टी देश के किसानों मजदूरों समेत आम जनता के अधिकारों की हिफाजत के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।
इस प्रदर्शन में माकपा नेता अजय कुमार, शंकर प्रजापति, भोला स्वर्णकार, भुवनेश्वर महतो, केशु कमार, लखपति महतो, शंकर यादव, विश्वचंद रिक्की, सुगन यादव, रेवा महतो, त्रिलोकी साव, राजेश शर्मा, रोहित पासवान, विनोद ठाकुर, अशोक ठाकुर आदि शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button