भरत पुर

 भैंसीना में होगी कल किसानों की बैठक

पंड़ित रामकिशन और इन्दल सिंह जाट लेगे भाग

18 फरवरी को हलैना में होने बाले किसान सम्मेलन की तैयारी में होगी बैठक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर । इआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने तथा भरतपुर में प्रदूषण रहित उद्योग धन्धे लगाने और नौजवानों को रोजगार देने तथा किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर कस्वा हलैना में 18 फरवरी को होने बाले किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कल सोमवार को प्रातः 11 बजे भुसावर तहसील के ग्राम भैसीना में किसानों की बैठक होगी ।
किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने बताया कि भैसीना में होने बाली बैठक में खदराया ‘ नैवाड़ी ‘ गाजीपुर , बिजबारी ‘ पथैना के बड़ी संख्या में किसान और नौजवान हिस्सा लेगे । इस बैठक में 18 फरबरी को हलैना में होने बाले किसान सम्मेलन में ज्यादा संख्या में किसानों के पहुंचने की रणनीति पर बिचार विमर्श होगा ।
इस बैठक में भरतपुर के पूर्व सांसद और शताब्दी पुरुष पंड़ित रामकिशन तथा किसान नेता इन्दल सिंह जाट भाग लेगे । किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अनेक किसान नेता और कार्यकत्ता गाँवों गाँवों में जनसम्पर्क कर रहे है । शुक्रवार को किसान नेता इन्दल सिंह ‘ हाकिम सिंह गुर्जर , रामेश्वर चौधरी जहानपुर , ओमप्रकाश चौधरी नगला हरसुख , बहादुर सिंह ‘ ने ग्राम जहानपुर , नगला हरसुख , इरनिया में जन सम्पर्क किया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button