बरेली

केसीएमटी कॉलेज में नीड़ एंड इंपोर्टेंस ऑफ़ प्लेगिरिज्म इन रिसर्च पर व्याख्यान आयोजन                                   

  नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली रिठौरा। थाना इज्जतनगर के गांव कलापुर स्थित खण्डेलवाल कॉलेज आफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी,  में सोमवार को एक व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसका विषय नीड़ एंड इंपोर्टेंस ऑफ़ प्लेगिरिज्म इन रिसर्च जिसके मुख्य वक्ता प्रो. डॉ मनोज सक्सेना विभागाध्यक्ष, शिक्षक शिक्षा संकाय, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश धर्मशाला उन्होंने शोध के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर और रिसर्च में साहित्यिक चोरी क्या है, इस विषय पर उन्होंने अपना व्याख्यान दिया जो हमारे शैक्षिक जगत के लिए समाज के लिए हमारे राष्ट्र के लिए और हमारे महाविद्यालय के स्नातकोत्तर छात्रों के लिए लाभान्वित करेगा साथ ही यह भी कहा कि नवाचार, सृजनात्मकता दोनों ही अत्यंत आवश्यक हैं। इस अवसर पर महानिदेशक डॉ अमरेश कुमार ने कहा कि शोध केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन ही नहीं बल्कि यह समाज की समस्याओं का समाधान खोजने की प्रक्रिया है इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह ने कहा कि शोध कार्य में विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर शोधार्थियों को बहुत ध्यान देना चाहिए उन्होंने एक व्यवस्थित शोध प्रक्रिया के महत्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ आर.के.सिंह ने एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिव स्वरूप शर्मा ने किया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button