विश्वनाथ में व्रतधारियों ने संध्या कालीन अर्घ्य भास्कर को अर्पित कर 36 घंटे निर्जला व्रत किया शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
विश्वनाथ, असम : देश में प्रकृति , आस्था , सनातन धर्म का सबसे बड़ा महापर्व छठ पूजा की की धूम की बीच विश्वनाथ जिले के सभी छठ घाटों में व्रतधारियों ने 36 घंटियां निर्जला रहकर छठ मइया की पूजा अर्चना की। दोपहर दो बजे से ही व्रतधारी छठ घाट पहुंचकर बेदी पूजन कर कलश स्थापना की और एकमात्र प्रकृति के देवता भास्कर के आराधना में जुट गई। इधर व्रतधारी ने ऋतु फलों , ठेकुआ तथा प्रसाद से सजे टोकरी और सूप से भास्कर को संध्या कालीन अर्घ्य अर्पित किया। इधर विश्वनाथ चारिआलि शहर के आमबाड़ी में स्थित केंद्रीय श्री श्री छठ पूजा समिति ने छठ व्रतधारियों के लिए संध्या आरती का आयोजन भी किया। जिसमें छठी मइया की गुंजित गान से परिवेश भक्तिमय हो उठा । इस मौके आयोजित सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वनाथ विधायक प्रमोद बरठाकुर,विश्वनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ चिंतामणि शर्मा , वरिष्ठ समाजसेवक हरिप्रसाद ठाकुर , राष्ट्रीय विद्यालय एम ई के प्रधान शिक्षक रामचंद्र ठाकुर और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। जिन्हें असमीया फूलाम गामोछा से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक तथा सलाहकार सूर्य नारायण पाण्डेय ने की। तत्पश्चात् विशिष्ट अतिथियों ने प्रसिद्ध तथा हृदयस्पर्शी गायक जुबिन गर्ग के फोटो के समीप दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। व्रतधारी ने भगवान भास्कर तथा छठी मइया से सभी के जीवन में ऊर्जा, समृद्धि और आनंद का प्रकाश की कामना की। इस मौके पर समाजसेवक राजु प्रसाद, नागेश कुमार गुप्ता, शिक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता, संतोष कुमार महतो,अजय कुमार प्रसाद , अरुण साहनी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। विश्वनाथ के पश्चिम छठ घाट फलफली में छठ पूजा की रौनक छाई रही।



