हजारीबाग
जंगली हाथियों को आज चडरी पहाड़ी के जंगल में ड्रोन कैमरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग जिला के चुरचू प्रखंड क्षेत्र में विगत चार से पांच दिनों से जंगली हाथियों का झुंड की तलाश में पूरा वन विभाग जंगलों को खंगालने का काम करता रहा लेकिन अंत में मंगलवार को राज्य स्तरीय वन विभाग के गठित टीम अंत में जंगली हाथियों को तलाश करने में सफलता मिली। वंही वन विभाग पश्चिम बंगाल, ओड़िसा, झारखंड राज्य के हजारीबाग , रामगढ़ , कोडरमा , गिरिडीह , चतरा व बोकारो जिला के द्वारा अगल -अगल सात क्यूआरटी टीम गठित कर वरीय पदाधिकारी के साथ – साथ एक्सपर्ट टीम के साथ करगी बोदरा बाली, बागजोबरा कीमो, मयूरनचवा आदि क्षेत्र के जंगलों को ड्रोन कैमरे से निगरानी करते नज़र आये लेकिन अंत में। स्थानीय ग्रामीण के बताए मार्ग पर ( जंगल) हाथी के बसेरा को ढूंढ़ निकाला। एक तरफ वन विभाग के एक्सपर्ट टीम तो दूसरी तरफ स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा हाथी का लोकेशन को खंगालने में सफलता हाथ लगी । हजारीबाग वन विभाग, रामगढ़ वन विभाग के अधिकारी, कर्मी , स्थानीय जनप्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग के साथ -साथ हाथी भगाने वाला एक्सपर्ट टीम के द्वारा हाथी को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था तभी हाथियों का पैखाना और पांव के निशान पर हाथियों के पीछे पीछे गठित दल ने मंगलवार को चड़री पहाड़ ( दुर्गम घने जंगल ) में हाथियों को देखा गया है। इस अभियान में मुख्य रूप से हजारीबाग आरसीएफ आर एन मिश्रा , बोकारो आरसीएफ तांगा पांडयन, हजारीबाग डीएफओ विकास उज्जवल, रामगढ़ डीएफओ नीतीश कुमार, चतरा डीएफओ राहुल मीणा , कोडरमा डीएफओ सामित्व शुक्ला, सहित रेंजर विजय कुमार, बटेश्वर पासवान चुरचू पंचायत मुखिया जनप्रतिनिधि सह पूर्व उप मुखिया सहदेव किस्कू, बालेश्वर महतो,सहित वन विभाग पश्चिम बंगाल, ओड़िसा, झारखंड राज्य के रामगढ़ , हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह , बोकारो व चतरा जिला के वन विभाग के अधिकारी व कर्मी सहित उड़ीसा के गठित दस सदस्यीय टीम मौजूद थे।



