
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
लखनऊ — उत्तर प्रदेश सरकार ने वन एवं पर्यावरण विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रमुख सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन श्री अनिल कुमार-III (IAS) को इस पद से हटा दिया गया है।श्री अनिल कुमार-III अब केवल पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे, जो उनके पास पहले से ही थी। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रभार उनसे वापस ले लिया गया है।इसकी जगह प्रतीक्षारत (In waiting) अधिकारी श्रीमती बी. हेकाली झिमोमी (V. Hekali Zhimomi, IAS, 1996 बैच, उत्तर प्रदेश कैडर) को प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।अनिल कुमार-III (1998 बैच IAS): हाल के महीनों में वे प्रमुख सचिव श्रम एवं रोजगार, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब वन विभाग से मुक्त होकर केवल पंचायती राज पर फोकस करेंगे। बी. हेकाली झिमोमी (1996 बैच IAS): वे हाल तक प्रतीक्षारत थीं। इससे पहले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत रहीं। अब उन्हें पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन जैसे संवेदनशील विभाग की कमान सौंपी गई है। यह फेरबदल विभागीय कार्यक्षमता बढ़ाने, नीतिगत सुधार और इको-टूरिज्म, वन्यजीव संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन से जुड़ी योजनाओं को नई गति देने के लिए किया गया माना जा रहा है। योगी सरकार पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास पर विशेष जोर दे रही है।यह बदलाव उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में हाल के महीनों में हो रहे लगातार फेरबदलों का हिस्सा है आधिकारिक आदेश जारी हो चुका है, और दोनों अधिकारियों को नए पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



