हजारीबाग

केरेडारी थाना पुलिस ने पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव को धरना स्थल से किया गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हजारीबाग बड़कागांव पूर्व विधायक योगेंद्र साव को गुरुवार दोपहर केरेडारी थाना पुलिस ने धरना स्थल से गिरफ्तार कर लिया। वे बिरसा विस्थापन यूनियन के बैनर तले चल रहे विस्थापित भू-रैयतों के आंदोलन में शामिल थे। इस दौरान पूर्व विधायक निर्मला देवी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी से पहले योगेंद्र साव अपनी बेटी एवं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के साथ दिल्ली गए थे। जहां उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने इस दौरान विस्थापन और मुआवजा को लेकर लगातार कॉल माइंस चट्टी बरियातू माइंस के पगार साइडिंग के बाहर कर्बला स्थित धरना स्थल पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। योगेंद्र साव ने फोन पर बताया कि विस्थापित भू-रैयत पिछले दो महीने से धरना दे रहे हैं। आंदोलनकारी 2013 के भूमि अधिग्रहण, पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापन कानून के तहत उचित मुआवजा और अन्य सुविधाएं देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार की दोपहर केरेडारी थाना पुलिस बिना किसी गिरफ्तारी वारंट या पूर्व नोटिस के मौके पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से गिरफ्तारी के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वंही अंबा प्रसाद ने गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विस्थापित भू-रैयत अपनी वैध मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। बिना वारंट और नोटिस के गिरफ्तारी लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने प्रशासन से अविलंब स्थिति स्पष्ट करने और आंदोलनकारियों के साथ संवाद स्थापित करने की मांग की है। और बिरसा विस्थापन यूनियन के बैनर तले आंदोलन कर रहे विस्थापितों ने भी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button