भरत पुर

बयाना में रीको रोड स्थित किराना दुकान में सेंध

25 हजार की नकदी और सामान चोरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर। बयाना कस्बे में रीको रोड स्थित एक किराना दुकान में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात चोर दुकान से करीब 25 हजार रुपये की नकदी और सामान ले गए। जानकारी के अनुसार भगवती कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र शर्मा की ‘बॉबी प्रोविजन स्टोर’ नामक दुकान नर्सिंग होम के सामने रीको रोड पर स्थित है। चोर दुकान के पिछले हिस्से की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने कैश काउंटर से लगभग 10 हजार रुपये की नकदी और करीब 15 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। चोरी हुए सामान में सिगरेट, गुटखा और नमकीन के पैकेट शामिल बताए गए हैं। घटना का पता शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर चला। सूचना मिलते ही बयाना कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। एएसआई रामेश्वर सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है। चोरी की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय व्यापारियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और रात में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button