गोड्डा
भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल साह ने शहर में निकाला रोड शो, मांगा समर्थन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल साह ने शहर में रोड शो निकाला है। रोड शो के दौरान उन्होंने जनसंपर्क कर लोगों से वोट करने की अपील की है। इस क्रम में उनके साथ समर्थक भी मौजूद रहे। शहर के विभिन्न मार्गो में रोड शो के दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर नगर वासियों का इस्तकबाल किया है। रोड शो के दौरान उनके साथ समर्थकों ने भी गर्मजोशी से गगनभेदी नारे लगाए। गौरतलब है कि पिछले दिनों सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के संबोधन के बाद प्रत्याशी अनिल शाह के समर्थन में एड़ी चोटी एक कर दिया है। अंतिम दिन समर्थकों ने शहर के विभिन्न मोहल्ले में भ्रमण कर प्रत्याशी के पक्ष में मत डालने की अपील की है। दौरान बबलू सिंह, सुभाष यादव, आशीष यादव, सौरभ सुमन, डॉली गुप्ता, कृष्ण कन्हैया, पवन झा, शिवेष वर्मा, अतुल दुबे, संजीव टेजरीवाल, राजेश भगत, रविंद्र महतो, विनिता कुमारी आदि महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे।




