झुंझुनू

बामसेफ द्वारा नागपुर में 22 फरवरी को आयोजित आरएसएस मुख्यालय घेराव में झुंझुनू से भी शामिल होंगे कई कार्यकर्ता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। भारत मुक्ति मोर्चा नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के आह्वान पर 22 फरवरी को आर एस एस मुख्यालय नागपुर में घेराव व विशाल महारैली की जाएगी। विजेन्द्र भीमप्रेमी बामसेफ जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय मूलनिवासी बहुजन कर्मचारी संघ असंगठित क्षेत्र झुंझुनूं ने बताया कि बामसेफ एवं भारत मुक्ति मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन जो कि 26 दिसम्बर से 30 दिसंबर 2025 तक कटक उड़ीसा में होने वाला था जिसे आरएसएस और बीजेपी की सरकार ने दी गई परमिशन को रद्द कर आर्टिकल 19
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का हनन किया गया साथ ही ओबीसी की जाति आधारित जनगणना, ई वी एम मशीन को बैन कर बैलट पेपर से चुनाव कराए जाने, यूजीसी एक्ट लागू करना, न्यायालयों में कॉलेजियम सिस्टम बन्द कर एस सी एस टी ओबीसी की भागीदारी पूर्णरूप से व तुरंत प्रभाव से लागू करना जैसे मुद्दों पर 22 फरवरी 2026 को नागपुर ने महारैली प्रदर्शन किया जाएगा जिस के लिए बहुजन क्रान्ति मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, राष्ट्रीय विद्यार्थी मोर्चा राष्ट्रीय आदिवासी मोर्चा के साथ साथ भारत भर के मानवतावादी सैकड़ों सामाजिक संगठनों ने सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक सुधारों के लिए पूर्ण समर्थन जारी किया हैं जिसके तहत झुंझुनूं जिले से भी काफी कार्यकर्ता और जन मानस इस महारैली में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button