अमरोहा

मिशन शक्ति 5.0

अमरोहा पुलिस ने छात्रों को सिखाए सुरक्षा के गुर, साइबर अपराधों से बचने की दी चेतावनी

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा /हसनपुर :  छात्र शक्ति ही राष्ट्र की असली शक्ति है, और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के साथ, पुलिस अधीक्षक अमरोहा, अमित कुमार आनन्द के मार्गदर्शन में जनपद में मिशन शक्ति 5 अभियान को नई गति दी जा रही है। विशेष रूप से छात्र-छात्राओं को सशक्त और जागरूक बनाने के लिए हसनपुर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्कूल-कॉलेजों में पहुँची ‘शक्ति दीदी’
अभियान के तहत कोतबाली हसनपुर पर तैनात शक्ति दीदी और बीट महिला आरक्षियों ने स्कूल और कॉलेज के छात्रों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद किया। पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि आत्मरक्षा और सजगता ही सबसे बड़ा हथियार है। छात्रों को जागरूक करते हुए बताया गया कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या छेड़छाड़ की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि पुलिस हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।
डिजिटल युग में ‘साइबर सेफ्टी’ पर जोर
छात्रों की इंटरनेट पर बढ़ती सक्रियता को देखते हुए उन्हें साइबर अपराधों के प्रति विशेष रूप से सचेत किया गया। पुलिस टीम ने पैम्पलेट वितरित कर समझाया कि सोशल मीडिया का उपयोग करते समय किन सावधानियों को बरतना जरूरी है। छात्रों को बताया गया कि अपनी फोटो, लोकेशन या निजी जानकारी साझा करना खतरनाक हो सकता है। साइबर फ्रॉड या ब्लैकमेलिंग की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया।
हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को विभिन्न आपातकालीन सेवाओं जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), और 181 के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से अपील की कि वे न केवल स्वयं जागरूक बनें, बल्कि अपने परिवार और आसपास की महिलाओं व बच्चों को भी इन सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button