ललितपुर

महिला ने अश्लीलता कर धमकाने का लगाया आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र में एक महिला के साथ अश्लील हरकत और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बार क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि बीती 9 फरवरी 2026 को सुबह करीब 5.30 बजे वह शौच के लिए अपने खेत पर गई थीं। उसी दौरान गांव के ही राजदीप पुत्र मूरत यादव वहां मिला और कथित रूप से उनके साथ अश्लील हरकत करते हुए हाथ पकड़ लिया। पीडि़ता के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया।पीडि़ता का आरोप है कि घटना की जानकारी पति को देने के बाद जब वे लोग 22 फरवरी की शाम आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे, तो वहां मौजूद उसके भाई ब्रजेश पुत्र मूरत यादव ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।थाना बार पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर बीएनएस की धारा 74, 352 व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button