बाराबंकी
ब्लाक स्तरीय उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड की सर्वोत्तम कैडेट रैली का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। कंपोजिट विद्यालय चिलौकी मे बुधवार को ब्लाक स्तरीय उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड की सर्वोत्तम कैडेट रैली का आयोजन किया गया कार्यक्रम मे पहुंचे खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार को विद्यालय के बच्चो द्वारा गार्ड आफ आनर की सलामी दी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बीई ओ जैनेन्द्र कुमार ने कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रमों के कराने से बच्चों में मानसिक, बौद्धिक, चारित्रिक और सामाजिक गुणों का विकास होता है उन्होंने विद्यालय परिवार की भूरि-भूरि प्रशंसा की बच्चो ने स्काउट गाइड और बुलबुल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौक़े पर ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ए आर पी आशीष शुक्ला , सुरेश चंद्र , विश्वनाथ वर्मा , नरेंद्र कुमार सुमन वर्मा शालिनी स्वास्थ्य संगीता वर्मा ममता द्विवेदी गरिमा निहारिका सिंह राहुल कुमार रामहित वर्मा सहित अभिभावकगण मौजूद रहे।



