ललितपुर
होली अवकाश को लेकर यूटा ने सौंपा ज्ञापन, अधिकारियों ने दिया आश्वासन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) की जिला टीम ने होली अवकाश के मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को अलग-अलग ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि होली पर्व के लिए 02 मार्च 2026 और 04 मार्च 2026 का अवकाश घोषित है, जबकि 03 मार्च 2026 का अवकाश घोषित न होने से बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है और त्योहार मनाने में असुविधा की स्थिति बन रही है। यूटा पदाधिकारियों ने शिक्षकों के हित को ध्यान में रखते हुए 03 मार्च को भी अवकाश घोषित करने की मांग की। इस पर दोनों अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि उक्त तिथि के अवकाश के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी और उस दिन अवकाश रहने का प्रयास किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने दोनों अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की भावनाओं को समझते हुए सकारात्मक रुख अपनाया गया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान सतीश राठानिया (जिला संयोजक), अनिल राठौर (जिलाध्यक्ष यूटा), प्रमोद तिवारी (जिला महामंत्री), अंशु नामदेव (कोषाध्यक्ष), नवीन कुमार सिंह (उपाध्यक्ष), संजीव गुप्ता (उपाध्यक्ष), प्रवीण जैन (उपाध्यक्ष), संजीव श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष), राजेंद्र कुमार (ब्लॉक अध्यक्ष), भीम कुमार (ब्लॉक मंत्री) सहित अन्य शिक्षक नेता उपस्थित रहे।



