शामली

अपनों पर करम गैरों पर सितम, कब्जाधारियों पर पालिका मेहरबान 

शिकायतों के बाद भी पालिका प्रशासन मौन, अध्यक्ष पर पक्षपात के आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के बाईपास मार्ग पर दबंगों द्वारा सरकारी नाले पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। अवैध कब्जेधारियों ने नाले पर अतिक्रमण कर निर्माण कर लिया है, जिसके चलते बाइपास मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार पालिका प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप है कि पालिका प्रशासन जानबूझकर इस गंभीर समस्या की अनदेखी कर रहा है। पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पालिका अध्यक्ष गैरों पर कर्म और अपनों पर सितम की नीति पर काम कर रहे हैं। नियम-कानून केवल चुनिंदा लोगों पर ही लागू किए जा रहे हैं, जबकि दबंगों के अवैध कब्जों पर कार्रवाई से प्रशासन बचता नजर आ रहा है। कस्बे में पालिका प्रशासन ने पुलिस की मदद से कई स्थानों पर से अवैध कब्जे ओर अतिक्रमण को हटवा दिया गया है, लेकिन पालिका प्रशासन बाइपास मार्ग पर अवैध कब्जाधारियों पर मेहरबान है। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर सरकारी नाले से अवैध कब्जा हटवाने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button