बुलंदशहर
प्रस्तावित बोर्ड बैठक अचानक स्थगित कर दिए जाने से सभासदों में रोष
नगरपंचायत कार्यालय पर पहुंचकर किया हंगामा

लगाये विकास कार्यों में भृष्टाचार के आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर बैठक अचानक स्थगित कर दिए जाने से सभासदों में रोष पैदा हो गया। अनेक सभासदों व सभासद प्रतिनिधियों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी से अचानक बोर्ड बैठक स्थगित करने का कारण पूछा और रोष जताते हुए हंगामा किया। अधिशासी अधिकारी ने बैठक स्थगित करने का ठीकरा अध्यक्ष पर फोड़ते हुए पल्ला झाड़ लिया। विकास कार्यों में भृष्टाचार की शिकायत पर जांच करायें जाने का आश्वासन देकर मामला रफा-दफा कर दिया।
नगर पंचायत औरंगाबाद की बोर्ड बैठक बुधवार को बुलाई गई थी। एक सप्ताह पूर्व बैठक का एजेंडा जारी कर बैठक बुधवार को सुबह ग्यारह बजे बुलाई गई थी। लेकिन बुधवार सुबह अचानक बैठक स्थगित कर दी गई। अचानक बैठक स्थगित कर दिए जाने से सभासदों में रोष व्याप्त हो गया और उन्होने तानाशाही बताते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर हंगामा काटा। अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि अध्यक्षा के नजदीकी रिश्तेदार का स्वास्थ्य खराब हो जाने और अध्यक्षा के उन्हें देखने दिल्ली जाने के चलते बैठक स्थगित की गई है। अनेक सभासदों ने कस्बे में कराये जा रहे विकास कार्यों में भृष्टाचार की शिकायत की जिसपर अधिशासी अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर नामित सभासद राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी,नरेश तायल, सभासद गौरव लोधी महेश लोधी इकलाख कुरैशी उर्फ सूका, फिरोज अहमद,हिना बब्लू लोधी संतोष सैनी यामीन अल्वी वकील अहमद आदि मौजूद रहे।


