प्रेम प्रसंग में युवती ने महिला थाना परिसर में खाया जहर।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग प्रेम प्रसंग में धोखाधड़ी से आहत युवती ने महिला थाना परिसर में खाया जहर, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज प्रेम प्रसंग में धोखाधड़ी और न्याय न मिलने से आहत एक युवती ने महिला थाना परिसर में शनिवार को पांच बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे इलाज केलिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां खबर लिखे जाने तक इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही महिला थाना पुलिस सदर थाना पुलिस दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पीड़िता की पहचान बड़कागांव थाना क्षेत्र के रूप में की गई है। युवती ने आरोप लगाया है कि मेडिकल की पढ़ाई कर रहा युवक जो उसी के गांव का है, विवाह का प्रलोभन देकर प्रेम प्रसंग के नाम पर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया है। पीड़िता का कहना है कि उसने इस संबंध में लगभग छह महीने पूर्व मामला दर्ज कराया था, लेकिन आरोपी से पूछताछ तक नहीं की गई,जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई और गहरे अवसाद में चली गई उसने जहर खा लिया। फिलहाल पीड़िता का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा। घटना के बाद पुलिस प्रशासन चौकस है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


