हजारीबाग
उरीमारी ओ०पी० क्षेत्र में प्रतिबंधित टी०एस०पी०सी उग्रवादी संगठन के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई 8 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ रविवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उरीमारी ओ० पी० अंतर्गत कोलियरी क्षेत्र में कुछ प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के लोग किसी बडी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले हैं। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के निर्देशानुसार एक छापामारी दल का गठन किया गया। तत्पश्चात् छापामारी टीम त्वरित कार्रवाई करते हुये ग्राम आसवा एवं गुडकुवा गाँव के पास पहुँचे ही थे कि ग्राम उरेज के तरफ से एक सफेद रंग की बोलेरो गाडी तेजी से सामने से आती हुई दिखाई दी। नजदीक आने पर उक्त बोलेरो गाडी का चालक पुलिस की गाडी को अपनी ओर आता देखकर अचानक अपनी गाडी को घुमाकर विपरित दिशा में भागने लगा। तब छामामारी टीम द्वारा उस गाडी रोकने का इशारा करते हुए पीछा किया जाने लगा। पुलिस बल को पीछा करता देख उक्त बोलेरो गाडी का चालक अपने गाडी को जल्दबाजी में लेकर भागने लगा। भागने के क्रम में उक्त बोलेरो गाडी असंतुलित होकर आसवा एवं गुडकुवा गाँव के बीच रास्ते के किनारे पुल एवं पेंड़ में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसी क्रम में दुर्घटनाग्रस्त वाहन में बैठे कुछ लोग अपना गेट खोलकर भागने का प्रयास कर हीं रहे थे, तभी उक्त बोलेरो गाडी एवं उसमें बैठे लोगों को छापामारी टीम द्वारा चारों तरफ से घेर लिया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर सवार लोगों को निकालने हेतु छापामारी टीम द्वारा प्रयास किया गया तो प्रथम दृ ष्टया देखा तो पाया कि उक्त बोलेरो गाडी के आगे वाले सीट के बाँये दरवाजे में हल्की चोट आई है और मुड गई है तथा गाडी का सामने का सिसा टूट गया है। तभी टॉर्च की रोशनी से देखने पर आगे ड्राईवर के बगल सीट में बैठे एवं बीच सीट के बाँये तरफ बैठे दो व्यक्तियों के हाथ में एक-एक इंसास राईफल दिखाई दिया। तब उनसे बारी-बारी से उनका नाम पता पुछने पर वाहन चालक द्वारा अपना नाम 1. सुनिल मुण्डा उम्र करीब 27 वर्ष पे०-स्व० भूखन मुण्डा सा०-सिरम थाना-बालुमाथ, जिला लातेहार, चालक के बगल सीट में बैठे व्यक्ति के द्वारा अपना नाम 2. विरेन्द्र मुण्डा उम्र करीब 20 वर्ष पिता-सावना मुण्डा सा०-सिरम थाना-बालूमाथ जिला-लातेहारगाडी में बीच सीट में बैठे व्यक्तियों के द्वारा बाँये ओर से क्रमशः अपना नाम 3. सुरेन्द्र मुण्डा उम्र करीब 30 वर्ष पिता-सावना मुण्डा सा०-सिरम थाना-बालुमाथ जिला-लातेहार 4. लालमोहन मुण्डा उम्र करीब 22 वर्ष पे०-सुरेश मुण्डा सा०-सिरम थाना-बालुमाथ, जिला लातेहार 5. अनिल मुण्डा उम्र करीब 18 वर्ष पे०-स्व० भुखन मुण्डा सा०-सिरम थाना-बालुमाथ, जिला लातेहार 6. रविन्द्र गंझू उर्फ रिंकु उम्र करीब 19 वर्ष पिता-श्री जगदीश गंझू सा०-केरी मुरपा थाना-बालुमाथ जिला-लातेहार एवं वाहन के पीछे बाँये वाले सीट में 7. सत्येन्द्र गंझू उर्फ सन्टु उम्र करीब 25 वर्ष पिता-जगदीश गंझू सा०-केरी मुरपा थाना-बालूमाथ जिला-लातेहार एवं वाहन के पीछे दाहिने वाले सीट में 8. संजय मुण्डा उम्र करीब 34 वर्ष पिता-श्री बलकाहा मुण्डा सा०-हेसालौंग थाना-मैक्लुस्कीगंज जिला-राँची के रहने वाले हैं। प्रतिबंधित टी०एस०पी०सी० उग्रवादी संगठन के इशारे पर बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। प्रतिबंधित टी०एस०पी०सी० उग्रवादी संगठन के जोनल कमाण्डर भीखन गंझू एवं सब जोनल कमाण्डर दिनेश जी उर्फ रवि राम के साथ मिलकर गिरफ्तार विरेन्द्र मुण्डा, सुरेन्द्र मुण्डा, राँची/लातेहार/रामगढ़ / चतरा / हजारीबाग में संगठन का नेतृत्व कर रहे थे। सब जोनल कमाण्डर दिनेश जी उर्फ रवि राम के साथ विरेन्द्र मुण्डा एवं सुरेन्द्र मुण्डा प्रतिबंधित उग्रवादी टी०एस०पी०सी० संगठन के निर्देश पर लेवी के लिए धमकी देना, दहशत फैलाने का काम कर रहे थे। दिनांक-12.02.2026 को रामगढ़ जिले के पतरातु, सरैया में इन्ही अपराधियों के द्वारा ऑटोमेटिक हथियार से दो दर्जन सौ अधिक राउण्ड फायरिंग की गई थी। हजारीबाग जिले के उरीमारी ओ०पी० क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। पुलिस की तत्परता के कारण इन्हें हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर (1) 5.56 एम०एम० इंसास राईफल-02 (2) 5.56 एम०एम जिन्दा गोली-90 (3) 7.62 एम०एम जिन्दा गोली 37 (4) 7.65 एम०एम जिन्दा गोली-26 (5) 9 एम०एम० जिन्दा गोली-21 (6) देशी पिस्टल-01 मोबाइल 7 (8) बोलेरो गाड़ी-01 बरामद किया गया। छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से राणा भानुप्रताप सिंह, थाना प्रभारी, गिद्दी थाना, हजारीबाग। स्थु उराँव ओ०पी० प्रभारी उरीमारी, हजारीबाग। वेद प्रकाश पाण्डेय, पेलावल ओ०पी० प्रभारी, हजारीबाग। निशांत केरकेट्टा थाना प्रभारी, लोहसिंहना हजारीबाग। तकनीकि शाखा एवं नक्सल शाखा के पदाधिकारी एवं कर्मी, हजारीबाग शामिल थे।




