मेरठ

स्किल इंडिया मिशन के 10 वर्ष पूरे, सप्ताह भर चलेगा समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

मेरठ। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री जयन्त चौधरी ने स्किल इंडिया मिशन के 10 साल पूरे होने पर सप्ताह भर चलने वाले समारोह का शुभारंभ किया।

इस यात्रा को कौशल का दशक बताते हुए उन्होंने मिशन के परिवर्तनकारी प्रभाव को दर्शाया और भारत में फ्यूचर ऑफ स्किलिंग के लिए सरकार के रोडमैप की रूपरेखा प्रस्तुत की। एक दशक के दौरान, स्किलिंग, अप्रेंटिसशिप, एंटरप्रेन्योरशिप, ग्लोबल मोबिलिटी और ट्रेडिशनल ट्रेड में ठोस प्रयासों के माध्यम से एमएसडीई ने 6 करोड़ से अधिक भारतीयों को अपने और देश के लिए एक उज्जवल भविष्य बनाने के लिए सशक्त बनाया है। बुधवार से शुरू हुए इस सप्ताह भर चलने वाले उत्सव में हर राज्य के आईटीआई, स्किल सेन्टर्स और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम, वर्कशॉप और प्रदर्शनियाँ आयोजित की जाएँगी। इस समारोह का समापन 22 जुलाई को होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button