खैरथल

ग्राम रथ अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायत में सफलतापूर्वक आयोजित किए गए कार्यक्रम

3 मई को ग्राम रथों का रहेगा यह रूट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। राज्य सरकार द्वारा कृषि, पशुपालन एवं ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से आगामी 23 से 25 मई 2026 को आयोजित ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट’ (GRAM) के प्रचार-प्रसार हेतु ‘ग्राम रथ अभियान’ 27 अप्रैल से 15 दिवस तक संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले की व्यापक कार्ययोजना के अंतर्गत किशनगढ़ बास, तिजारा एवं मुंडावर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के 4 ब्लॉकों तथा 180 ग्राम पंचायतों को इस अभियान के तहत कवर किया जा रहा है। ग्राम रथ प्रतिदिन 4 से 5 स्थानों पर रुककर ऑडियो-वीडियो माध्यमों से ग्रामीणों को कृषि निवेश, नवाचार एवं आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
3 मई को ग्राम रथों का रहेगा यह रूट
जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने बताया कि मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जीवनसिंहपुरा, चिरूनी, मैनपुर,  गोपीपुरा एवं काली पहाड़ी गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही काली पहाड़ी में संध्या चौपाल आयोजित होगी, जिसमें आमजन की समस्याओं का समाधान एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
इसी प्रकार किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के  तरवाला, नूरनगर, मीरका, बघेरी कलां , माछरोली गांवों में भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा माछरोली में संध्या चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
तिजारा विधानसभा क्षेत्र के पालपुर, सरहेटा ,रूपवास, हमीराका, जौजाका गांवों में भी ग्राम रथ के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा जौजाका में संध्या चौपाल आयोजित की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button