अमेठी

मून लैंड इंटरनेशन स्कूल में वार्षिक रिपोर्ट कार्ड डिस्ट्रीब्यूशन का आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी/जायस : जायस मील एरिया में स्थित मून लैंड इंटरनेशन स्कूल ने बहुत ही कम समय में ख्याति के साथ-साथ नये कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। कल बुधवार को विद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर मसरूर चंदा के निर्देशन में भव्य रिपोर्ट कार्ड डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका जायस, विधालय के डायरेक्टर डॉक्टर मसरूर चंदा, तथा केंद्र प्रबंधक सुप्रिया शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। सर्वप्रथम प्रियांशी, नाविका, प्रसिद्धि, साहसी, गायत्री द्वारा सामूहिक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार मिशिका जैन, आस्था, फातिमा, सारा, काव्या, चिराग, प्रियांशी अग्रवाल द्वितीय पुरस्कार तनुजा, समायरा, जय, जया, आरोही, अवंतिका, तृतीय पुरस्कार मरियम, विराट, अलंकृता, प्रियांशी आदि को मिला।
इसके अतिरिक्त विशेष पुरस्कार बेस्ट बैग अवार्ड दिवंशी, साहसी रीडिंग रॉकस्टार मोहम्मद सिमनान। फ्यूचर लाईट एंजल को प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे ही आगे जा कर देश का भविष्य है तथा बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की।अंत में डॉ. मसरूर चंदा ने सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पेशे से मै चिकित्सक होने के नाते जीवन रक्षा के साथ क्षेत्र के नौनिहालों को शैक्षिक क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में उनको बुलंदी की ऊंचाइयों तक ले जाना ही मेरे जीवन का लक्ष्य है। तथा उन्होंने यह भी बताया कि जल्दी ही विधालय को क्लास 10 तक संचालित किया जाएगा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button