बरेली

फूलों की खुशबू से महकी बरेली में रामायण वाटिका

एनपीटी बरेली ब्यूरो

बरेली। बीडीए द्वारा लोगों के लिए रामायण वाटिका के रूप में एक नया रमणीक स्थल विकसित हो गया है। यहां चौतरफा रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू है तो थ्रीडी चित्रों में रामकथा का वर्णन भी आकर्षित कर रहा है। प्रवेश द्वार से लेकर अंदर तक भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर रामकथा के वृतांत देखे जा सकते हैं। यहां पहुंचने वालों को भगवान श्रीराम के साथ ही भगवान शिव के विभिन्न स्वरूप भी दिखेंगे। इसके अलावा जंगल का दृश्य भी दिखेगा और विभिन्न प्रजातियों की चिड़ियों की चहचहाहट भी सुनने को मिलेगी। फूलों की महक के बीच प्रकृति का सुंदर नजारा भी यहां दिख जाएगा। 

रामायण वाटिका में गुलाब, गेंदा समेत तमाम स्थानीय प्रजातियों के फूलों के संग हॉलैंड के ट्यूलिप के फूल और दक्षिण भारत से लाए गए गोआब, वाकली, पाडल और मृत संजीवनी के पौधे भी अपनी महक बिखेर रहे हैं। 

बीडीए के अधिकारियों ने विगत दिवस यहां की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया था। शुक्रवार को जिले के विधायकों ने पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। पहले दिन प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button