बहराइच

महसी में अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकाली गई विशाल बाइक रैली

एनपीटी बहराइच ब्यूरो

महसी बहराइच। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के सफलतम आठ वर्ष पूरे होने पर सोमवार दोपहर विधानसभा महसी में अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। विधानसभा महसी के गजपतिपुर महाकाल पेट्रोल पंप से बाइक रैली का शुभारंभ किया गया जो तेजवापुर, उत्तमनगर, वीरशाहपुर, रमपुरवा, कल्याणपुरवा, गदामार, भगवानपुर, नथुवापुर सिकंदरपुर होते हुए औराही पहुंची। बाइक रैली का नेतृत्व भाजपा के महसी विधायक सुरेश्वर सिंह व भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह ने किया। विधायक ने उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के सफलतम आठ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताईं। विधायक ने योगी जी की अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति की चर्चा की। आगे कहा कि हमारी सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को फ़्री राशन दे रही है। 8 वर्ष में 7.50 लाख सरकारी नौकरी दी गई हैं। एक जिला एक मेडिकल कॉलेज के तहत हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना पर काम हो रहा है। हमारी सरकार 2029 तक राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के अपने संकल्प पर बराबर काम कर रही है। भाजपा सरकार में आयोजित महाकुंभ 2025 में देश-विदेश से रिकार्ड 66 करोड़ 30 लाख श्रद्धालुओं ने संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाई।2024 में उत्तर प्रदेश सर्वाधिक पर्यटक आगमन वाला राज्य बन गया 2024 में जनवरी से दिसंबर तक 66 करोड़ पर्यटक आये जिनमें 14,01,127 विदेशी पर्यटक उत्तर प्रदेश घूमने आये। इस मौके पर नानपारा गन्ना समिति के निदेशक अखंड प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय, संजय त्रिवेदी, दिवाकर पांडेय, धर्मेंद्र शुक्ला, अभिजीत मिश्रा, रामकुमार बाजपेई, धीरेन्द्र प्रताप सिंह,गौरव सिंह चौहान, पिंटू सिंह, विजय सिंह दीखित सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button