बागपत

जनपद का गौरव बढ़ाया: सिसाना की बेटी स्मिता बनीं नायब तहसीलदार

सर्वसमाज ने किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बागपत। जनपद की प्रतिभाशाली बेटियों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। गांव सिसाना की होनहार बेटी स्मिता ने यूपीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार पद हासिल किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्मिता की सफलता पर सर्वसमाज द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्मिता ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।
परिजनों ने स्मिता की सफलता पर खुशी जताते हुए इसका श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग को दिया। गांव में मिठाइयां बांटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button