गोड्डा
पथरगामा में नव पदस्थापित थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने संभाला पदभार
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
पथरगामा/गोड्डा : पथरगामा थाना में नव पदस्थापित थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण किया। पूजा-पाठ के उपरांत उन्होंने अपने कार्यालय का कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर पूर्ण नियंत्रण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना उनका लक्ष्य रहेगा। थाना प्रभारी ने पथरगामा की समस्त जनता को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द के साथ दीपावली पर्व मनाएं।



