शामली

सीएचसी कांधला की जिम्मेदारी डॉ. रामवीर सिंह को

जसाला स्वास्थ्य केंद्र की कमान डॉ. वीरेंद्र सिंह ने संभाली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला,शामली : स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा केंद्रों की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कांधला के चिकित्सा प्रभारी पद की जिम्मेदारी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रामवीर सिंह को सौंपी है। वहीं, डॉ. वीरेंद्र सिंह को जसाला स्थित स्वास्थ्य केंद्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।मंगलवार को डॉ. रामवीर सिंह ने सीएचसी कांधला पहुंचकर विधिवत रूप से चिकित्सा प्रभारी का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपचार के लिए पहुंचे मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी ली।
डॉ. रामवीर सिंह इससे पूर्व भी कई वर्षों तक सीएचसी कांधला में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्य करने के साथ ही वह पूर्व में चिकित्सा प्रभारी का दायित्व भी संभाल चुके हैं। उनके पुनः प्रभारी बनने पर अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला।
नव नियुक्त चिकित्सा प्रभारी डॉ. रामवीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामली के निर्देश पर विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चिकित्सा प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में यह बदलाव किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button