बरेली

मांगों को लेकर बैंककर्मियों ने लगाए काले बैज लगाकर विरोध जताया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। बैंकिंग क्षेत्र की लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर मंगलवार को बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने काले बैज लगाकर काम किया। विभिन्न बैंक शाखाओं और प्रशासनिक कार्यालयों में कर्मियों ने बैज लगाकर विरोध जताया।
यूएफबीयू के बरेली संयोजक नवींद्र कुमार ने बताया कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने, पेंशन अपडेशन समेत कई मांगों पर अभी अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। पीएलआई के मुद्दे पर इंडियन बैंक एसोसिएशन स्तर पर कार्रवाई स्थगित होना वार्ता की दिशा में सकारात्मक कदम है।
उन्होंने बताया कि संगठन द्विपक्षीय वार्ता को प्राथमिकता दे रहा है। समाधान न निकलने पर आंदोलन तेज होगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 11 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल, सितंबर के अंत में तीन दिवसीय और अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शामिल है।
स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक समेत विभिन्न बैंकों की शाखाओं में कर्मियों ने भाग लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button