रामपुर शाहबाद

अधिवक्ता को हार्ट अटैक साथी अधिवक्ताओं ने दिया प्राथमिक उपचार, सीएचसी में कराया भर्ती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद तहसील परिसर में शुक्रवार को युवा अधिवक्ता घनेंद्र सिंह यादव को अचानक हार्ट अटैक आ गया। उनके साथी अधिवक्ताओं ने तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहबाद में भर्ती कराया।यह घटना शुक्रवार की है जब अधिवक्ता घनेंद्र सिंह यादव तहसील परिसर में बैठे हुए थे। उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। जब साथी अधिवक्ताओं ने उन्हें देखा, तो घनेंद्र सिंह ने उन्हें अपने सीने में असहनीय दर्द के बारे में बताया।साथी अधिवक्ताओं ने तुरंत उन्हें एक तख्त पर लिटाया। उन्होंने उनके हाथ-पैर मसले और सीने को दबाकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद, उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन करने का प्रयास किया।हालांकि, बार-बार फोन करने पर भी 108 एंबुलेंस से संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद, अधिवक्ताओं ने एक निजी वाहन की व्यवस्था की और घनेंद्र सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button