मथुरा

सांसद जन सुनवाई शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की जनसमस्याओं का हुआ निवारण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा तथा सदर मण्डल के अध्यक्ष लोकेश निषाद के नेतृत्व में आपकी सरकार-आपके द्वार संकल्प के साथ ‘सांसद जनसुनवाई शिविर’ का आयोजन मंगलवार को बम्बई वालों की बगीची, औरगाबाद पर किया गया। शिविर में मथुरा-वृन्दावन नगर निगम, विद्युत विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला पूर्ति विभाग, निर्वाचन विभाग, जिला उद्योग केन्द्र द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में वार्ड संख्या-10 औरंगाबाद प्रथम व वार्ड -28 औरंगाबाद द्वितीय के साथ-साथ जनपद भर के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा संबंधित विभागों ने उनकी जनसमस्याओं के निराकरण के लिये उनके पत्रों को अग्रिम कार्यवाही के लिये अग्रसारित किया। शिविर में रविकान्त गर्ग पूर्व मंत्री, गोविन्द अग्रवाल, आलोक मंगल, पूजा चौधरी अध्यक्ष महिला मोर्चा, संजय गोविल, भानु प्रताप, ज्ञानेन्द्र राणा जिला उपाध्यक्ष, असित शंकर, चन्द्र प्रकाश शर्मा, विष्णु भारद्वाज, बिजेन्द्र धनगर, राघवेन्द्र शर्मा, हरेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, आरके शर्मा, वीरेन्द्र सिंह, रनवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button