हापुड़
दिल्ली सहित एनसीआर में बिकने के लिए 7 कुंटल मिलावटी पनीर को होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेकिंग के दौरान पकड़ा
जब्त कर किया गया नष्ट...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी) – होली से पहले हापुड़ में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई देखने को मिल रही है। मुखबिर की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने भारी मात्रा में मिलावटी पनीर पकड़कर मौके पर ही नष्ट कराया।
जानकारी के अनुसार, यह पनीर संभल से सप्लाई के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान पनीर से तेज बदबू आ रही थी, जिससे उसके नकली और मिलावटी होने की पुष्टि हुई। कार्रवाई के दौरान करीब 7 कुंटल नकली पनीर जब्त कर खाद्य विभाग द्वारा नष्ट कराया गया।
यह कार्रवाई पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर की गई, जहां दिल्ली जा रही मिलावटी पनीर की खेप पकड़ी गई। खाद्य विभाग का कहना है कि त्योहारों के मद्देनज़र मिलावट के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।


