बालाघाट
मंत्री ने भाई-बहन के रिश्ते को किया अपमानित
कांग्रेस ने फूंका मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला

कांग्रेसी बोली संयमित भाषा का भाजपा करें उपयोग साथ ही मुख्यमंत्री के कांग्रेस को नालायक कहने पर भी जताई नाराजगी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट। मंत्री कैलाश विजवर्गीय के दिए गए उस बयान पर कांग्रेस ने आक्रोश जताया है, जिसमें उन्होंने, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के, बहन प्रियंका के गाल चुमने पर संस्कृति को लेकर सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद कांग्रेस ने, इसे भाजपा का चाल और चरित्र बताते हुए बयान की निंदा की और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुतले का दहन किया। कांग्रेस ने विगत दिनों कटंगी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कांग्रेस को नालायक कहने पर भी नाराजगी जाहिर की।
कांग्रेस कार्यालय से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला लेकर, कांग्रेसियों ने हनुमान चौक तक पैदल मार्च किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा और मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस ने हनुमान चौक में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष, पेट्रोल डालकर मंत्री विजयवर्गीय का पुतला फूंका।कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्याम पंजवानी ने बताया कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के भाई-बहन के रिश्ते पर जो टिप्पणी की है, उससे भाजपा का महिलाओं को लेकर चाल और चरित्र उजागर हो गया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात कहने वाली भाजपा के मंत्री, भाई-बहन के रिश्ते को अपमानित करने वाला बयान दे रहे है। जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करते हुए निंदा करती है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान के खिलाफ आज कांग्रेस ने उनका पुतला दहन किया है। सत्ता के मदमस्त हाथी के रूप में भाजपा के नेता मर्यादाओं को तार-तार करने वाले बयान दे रहे है। भाजपा नेता मर्यादा में रहकर बयान दे और ऐसे बयान दे कि कभी विपरित परिस्थिति में वह खड़े भी रह सके। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंजवानी ने कटंगी में मुख्यमंत्री के कांग्रेस को नालायक बोलने पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही देश को आजाद कराया, तब कहीं जाकर, आज उन्हें मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है। अन्यथा वह मुख्यमंत्री भी नहीं होते। प्रदेश सचिव अनूप सिंह बैंस कहा भाई बहन के पवित्र रिश्ते को कैलाश विजयवर्गी ने कलंकित किया है संस्कृतिवान भारत देश का सर नीचा हो गया हमारा मानना है कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को खुली छूट देकर रखा है घणित और गंदा वक्त देकर यह अपने नंबर बढ़ा सके कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं
उक्त कार्यक्रम में अनूप सिंह बेस, भीम फुलसुन्गे,रहीम खान, अल्लाह रखा,जसराज पारधी, जावेद अली, शमीम सिद्दीकी, आशुतोष डहरवाल,केवल सिंह झरिया, डॉ अमर बेसिन, जय कृष्णा डींगरू, मयूर मोटवानी,निखिल गौतम, बाबूलाल राणा, शाहबाज अहमद,नरेंद्र मेश्राम, शिवम शर्मा, साबिर मंसूरी, पंकज बुद्ध, धर्मेंद्र बोपचे, छविराम नागेश्वर, नितिन शिवहरे, पप्पू मदनकर, राकेश रामटेक सहित कार्यकर्ता सम्मिलित हुए l



