हजारीबाग
विभावि राजनीति विज्ञान विभाग में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित।
नव-नामांकित विद्यार्थियों को केंद्रीय पुस्तकालय से कराया गया परिचित।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में नए नामांकित विद्यार्थियों के ‘दीक्षारंभ कार्यक्रम’ (Induction Meet) के तहत मंगलवार को विश्वविद्यालय के गोस्वामी तुलसीदास केंद्रीय पुस्तकालय का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थी लगभग एक घंटा केंद्रीय पुस्तकालय में बिताएं। इसकी जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने बताया कि नैक (NAAC) नियमावली का पालन करते हुए सत्र 2025-27 के लिए नव-नामांकित विद्यार्थियों को विभाग से तथा।विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग एवं संभाग से परिचित कराया जाना है। इसी कड़ी में आज प्रथम समसत्र के विद्यार्थियों को गोस्वामी तुलसीदास केंद्रीय पुस्तकालय का भ्रमण कराया गया। भ्रमण से पूर्व केंद्रीय पुस्तकालय के निदेशक डॉ राजेंद्र मिस्त्री से इसकी अनुमति ली गई। निदेशक महोदय ने भ्रमण से संबंधित सारी औपचारिकताओं को पूर्ण करने में सहयोग किया। डॉ राजेंद्र मिस्त्री के सहयोग से विद्यार्थियों ने केंद्रीय पुस्तकालय का अखबार तथा पत्रिका संभाग, साइबर लाइब्रेरी संभाग, राजनीति विज्ञान संभाग तथा पठन-पाठन संभाग का भ्रमण किया। विभाग की ओर से शोधार्थी रवि कुमार विश्वकर्मा, इनामुल अंसारी, जाकिर अंसारी, अनन्या शर्मा, चंचल कुमारी, स्वाती कुमारी तथा श्वेता कुमारी ने विद्यार्थियों को केंद्रीय पुस्तकालय के विभिन्न संभागों से परिचित कराया। केंद्रीय पुस्तकालय में आरिफ मुस्तफा सिद्दीकी, उमेश कुमार मंडल, सीमा खान, रितेश सिंह, निशा कुमारी कथा धर्मेंद्र गोस्वामी ने बढ़-चढ़ कर सहयोग किया।
केंद्रीय पुस्तकालय में भारत के संविधान की विशेष प्रति को देखकर विद्यार्थी अभीभूत हुए। शोधार्थियों ने पुस्तकालय के राजनीति विज्ञान के संदर्भ ग्रंथ संभाग में रखे राजनीति विज्ञान के पुस्तकों को विद्यार्थियों को दिखाया। साइबर लाइब्रेरी संभाग में रखे कंप्यूटर से विद्यार्थी परिचित हुए तथा ई-लाइब्रेरी की बारीकियों को समझे।




