बाराबंकी
सचिव जैसराम को अज्ञात बाईक सवार ने टक्कर मार दी पंचायत सचिव के हाथ एव सिर मे लगी चोट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। एसआईआर कार्य मे बीएलओ के सहयोग के लिए लगाए गये ग्राम पंचायत बड़ागांव के पंचायत सचिव जैसराम को अज्ञात बाईक सवार ने टक्कर मार दी पंचायत सचिव के हाथ एव सिर मे चोट आयी है।
रविवार की दोपहर करीब 1 बजे ग्राम पंचायत बड़ागांव में तैनात ग्राम विकास अधिकारी जैसराम ब्लाक मुख्यालय से पंचायत भवन बड़ागांव जा रहे थे मसौली चौराहे पर किसी कार्य के लिए रुके तभी तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात बाईक सवार ने टक्कर मार दी जिससे पंचायत सचिव जैसराम के हाथ एव सिर चोट लग गयी है , जिन्हें स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया। प्राथमिक उपचार और मरहम–पट्टी के बाद वे अपने लखनऊ स्थित आवास लौट गए।ग्राम विकास अधिकारी के घायल होने की सूचना मिलते ही खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम, एडिओ आईएसबी मदन गोपाल कनौजिया ग्राम पंचायत बड़ागांव प्रधान प्रतिनिधि नूरमोहम्मद ने दूरभाष के माध्यम से उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।



