सिंगरौली
कलेक्टर एवं एसपी ने संयुक्त रूप से मतदान केंद्रों का लिया जायज़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशन अनुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 34 में उपनिर्वाचन का मतदान दिनांक 01.01.2026 को प्रातः 7:00 से प्रारंभ होगा। मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव बैनल पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा संयुक्त रूप से मतदान केंद्रों का भ्रमण किया जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। एवं सम्बन्धित अधिकारियों को सुचारू रुप से निर्विघ्न मतदान संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव पांडे उपस्थित रहे।



