गाजियाबाद

भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द से डॉ. आर. पी. चड्ढा व अर्पित चड्ढा ने की शिष्टाचार भेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

गाजियाबाद। मुरादनगर क्षेत्र में हाइवे स्थित आई. टी. एस. द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री राम नाथ कोविन्द जी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस भेंट का प्रमुख उद्देश्य डॉ. आर. पी. चड्ढा के पूज्य पिताश्री, स्वर्गीय के. एल. चड्ढा की स्मृति में प्रारंभ की जा रही व्याख्यान श्रृंखला हेतु माननीय पूर्व राष्ट्रपति जी को आमंत्रित करना था। श्री अर्पित चड्ढा ने इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति को संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं उज्जवल भविष्य के लिए उनके मार्गदर्शन की कामना की।
इस मौके पर माननीय श्री राम नाथ कोविन्द जी ने आई. टी. एस. द एजुकेशन ग्रुप द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो की सराहना की और संस्थान को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

यह अवसर आई. टी. एस. परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण रहा। इस दौरान अर्पित चड्ढा ने बताया कि माननीय राम नाथ कोविन्द जी एक अत्यंत सरल, दूरदर्शी एवं समानता में विश्वास रखने वाले व्यक्तित्व है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग को समान दृष्टिकोण से देखते है। अंत में अर्पित चड्ढा ने इस महत्वपूर्ण भेंट के लिए अपना समय प्रदान करने हेतु माननीय श्री राम नाथ कोविन्द जी का हार्दिक आभार प्रकट किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button