बिजनौर

युद्ध स्तर पर जारी है बांध की मरम्मत का कार्य।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यूसुफपुर बखर तटबंध के ओवर टॉप होने के कारण मालन नदी का पानी कई गांव जिनमें ग्राम धारूवाला, खजानपुर खादर, काजी वाला, नसरूल्लापुर हफीज, मधुसुदनपुर मसीद, बाकरपुर गढ़ी तथा रावली आदि ग्राम शामिल हैं, जिनमें पानी आ गया था, जिसकी वजह से उक्त गांव में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उन्होंने बताया कि उनके निर्देशों के अनुपालन में यूसुफपुर बखर तटबंध पर अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड अफजलगढ़ द्वारा युद्ध स्तर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही उक्त ग्रामों में जल भराव की समस्या का निदान हो जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button