कुंडा मंडल के ग्राम बाम्हनवाडा में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
छिंदवाड़ा l चौरई वम्हानबाड़ा मे सम्पन्न 100 दिन सेवा, संकल्प और स्वास्थ्य के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती 25 दिसंबर तक आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला में 87 वाँ शिविर हमारे चौरई के मंडल कुंडा के ग्राम बाम्हनवाड़ा में स्थान पंचायत भवन में 12 दिसंबर 2025 को लगाया गया l जिसमें अतिथि के रूप में हमारे चौरई विधानसभा के,पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे , कुंडा मंडल के यशस्वी अध्यक्ष धरम वर्मा,महामंत्री सौरभ भार्गव ,महिला महामंत्री शकुन वर्मा ,महिला उपाध्यक्ष सीता वर्मा ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष पटेल , कुंडा मंडल मंत्री भगवानदाश चंद्रवशी ,संतोष राय,गजेंद्र राय ,श्रीराम चौरसिया ,वेद प्रकाश,आनंद भारद्वाज ,रामभरोश राय ,योगेश चौबे ,रामकुमार वर्मा ,पूर्व कुंडा मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा ,राजेंद्र साहू , गुड्डल वर्मा ,कृष्णा राय , पूर्व उप सरपंच लंकेश साहू,जनपद सदस्य रहेश वर्मा , गोरा की जनपद सदस्य रिक्खीराम वर्मा ,मनोज लिलहरे ,गुड्डा रघुवंशी ,गुलज़ारी चंद्रवंशी ,मीडिया प्रभारी संदीप राय,संजय चंद्रवंशी ,सुरेश वर्मा,मेघराज पटेल ,एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे |




