
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। हिन्दुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड गोरखपुर की ओर से आधा दर्जन थोक विक्रेताओं को तेरह -तेरह हजार बोरी यूरिया और पी सी पी उपलब्ध कराई गई है। इस खाद को 38समितियों पर सीधे भेजा जा रहा है।
जिला कृषि अधिकारी राजेश यादव ने समितियों पर यूरिया और पी सी पी भेजवाने का काम शुरू कर दिया है।
थोक विक्रेता शिव कुमार मित्तल को 3200बोरी,के एम जैन को 2350बोरी, अशोक ब्रदर्स को1250बोरी, एशिया ट्रेडिंग कम्पनी को 1600बोरी, कृष्णा इंटर प्राइजेज को1600बोरी और शिव ट्रेडिंग कम्पनी को 3000बोरी यूरिया आवंटित की गई है।

