
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सीकर l सेवार्थ फाउंडेशन द्वारा सीकर के संकटमोचन हनुमान मंदिर में भव्य फाग उत्सव 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पिपराली मंगल मंडली ने शानदार प्रतुति दी ढप और चंग की थाप पर फागोत्सव की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। पिपराली रोड की मंगल मंडली ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा शहर अध्यक्ष कविता चौधरी ने महिलाओं के बीच उपस्थित होकर उत्सव का आनंद लिया । महिला मंगल मंडली का इस अवसर पर सम्मान किया गया । मंगल मंडली से कांता शर्मा सरोज शर्मा किरण शर्मा कुसुम शर्मा राजकुमारी शर्मा गुड्डी कृष्णा ऊषा ने अपने भजनों से सब को भावविभोर कर दिया । संकट मोचन हनुमान मंदिर के पुजारी मुकेश शर्मा द्वारा पधारी हुई मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया गया । सोशल मीडिया इंफ्लेंसर मीनू बिजारणिया सनो चौधरी समाजसेवी परविंदर कौर का भी सम्मान किया गया । संस्था की मुख्य सदस्य संतोष जांगिड़ द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया



