महेशपुर में धूमधाम से मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,
पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखण्ड के डाकबंगला परिसर के प्रांगण में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की महिला सदस्यों ने शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस मौके पर झामुमो के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के नेतृत्व में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की सैकड़ों महिला शामिल हुए। बतौर मुख्यातिथि जिला परिषद अध्यक्षा जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने बताया कि आज का दिन विशेष रूप से महिलाओं के लिए समर्पित होता है। यह एक ऐसा दिन है जब महिलाओं को राष्ट्रीय, जातीय, भाषाई, सांस्कृतिक, आर्थिक या राजनीतिक सीमाओं में उनकी उपलब्धियों के लिए मान्यता दी जाती है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए संविधान में उनके लिए कई उल्लेख किये गये हैं। झारखण्ड में महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार द्वारा कई सारी योजनाएं चलाई जा रही है। साथ ही महिलाएं सशक्त बने, उन्हें पंचायत जनप्रतिनिधि से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की जनप्रतिनिधियों की लिस्ट में भी उन्हें शामिल किया जाता है। इस अवसर पर रूहुल अमीन, कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, गुड्डू भगत, अल्तमस हेंब्रम, जोगेंद्र मुर्मू, बाबूधन मरांडी, बिनीता मरांडी, अनिता मुर्मू, सुनीता सोरेन, सावित्री मुर्मू, साइमन मुर्मू, जोशीमुद्दीन शेख, अजहरुल इस्लाम, रहमान शेख, नसीर शेख, मिलन सोरेन, अलामीन शेख, हमिक अंसारी, राजू अंसारी, सुनील मंडल,न् यूटन शेख सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।