अमेठी
मोहर्रम को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
अमेठी। बुधवार को कोतवाली परिसर में मोहर्रम त्योहार को लेकर उपजिलाधिकारी आशीष सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी
की बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी ने सभी से त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।
वहीं सीओ मनोज मिश्र ने जुलूस मार्ग और संवेदनशील स्थलों की जानकारी एकत्र की। उन्होंने कहा कि किसी भी छोटी घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दी जाय, जिससे समय रहते समाधान किया जा सके। बैठक में सुशील जायसवाल, सोनू कसौधन सहित कई लोग मौजूद रहे।

